मंत्री सुश्री मेहदेले ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी

पन्ना 15 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय बालक माध्यमिक शाला कुंजवन में जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई विभाग ने बच्चों के साथ खीर-पूरी खाई। स्वतंत्रता दिवस मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर बच्चों के बीच उनका जन्मदिन भी मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ सुश्री मेहदेले को जन्मदिन की बधाई दी। उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रविराज सिंह यादव, अध्यक्ष नगरपालिका पन्ना श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, जनपद पंचायत पन्ना अध्यक्ष श्री शोभा सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारबन्धु, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
समाचार क्रमांक 219-2470

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा