मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किया 269.79 करोड़ की रूंज मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास परियोजना से लाभान्वित होंगे 39 ग्राम

पन्ना 26 जुलाई 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 25 जुलाई 2018 को पन्ना जिला पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने पवई जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अमहा लघु सिंचाई नहर विस्तारीकरण योजना तथा पवई एवं शाहनगर विकासखण्ड के 158 ग्रामों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का षिलान्यास किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने पन्ना जिला मुख्यालय पहुंचकर यहां आयोजित कार्यक्रम में 269.79 करोड़ की लागत से निर्मित रूंज मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ रहीं। कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रीमती ललिता यादव राज्यमंत्री पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्धघुमक्कड, जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास एवं जिले की प्रभारी मंत्री, बुन्देलखण्ड प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, बुन्देलखण्ड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना श्री डी.के. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारीगण, पत्रकारबन्धु तथा बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि जिले की पन्ना विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अजयगढ़ के ग्राम विश्रामगंज में यह परियोजना निर्माणाधीन है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति 269.79 करोड़ रूपये की जारी हो चुकी है। इस परियोजना से 39 ग्रामों की खरीफ मौसम में 2750 एवं रबी मौसम में 9800 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। इस परियोजना के लिए मेसर्स एल एण्ड टी कम्पनी चेन्नई से 16632 लाख रूपये का निर्माण कार्य संबंधी अनुबंध किया गया है। परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। परियोजना में 42 किलो मीटर लम्बी नहर का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। यह नहर 36 ग्रामों से होकर गुजरेगी।

    इस परियोजना के संबंध में जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका जल ग्रहण क्षेत्र 266.17 वर्ग किलो मीटर होगा। इसका कुल भराव क्षमता 72.04 मि.घन मीटर होगी। इसकी लम्बाई मिट्टी बांध 1176 हेक्टेयर तथा पक्के बांध की लम्बाई 147 मीटर होगी। इस बांध में 6 गेट लगाया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के शीर्ष कार्य पर 175.68 करोड़, नहर निर्माण कार्य पर 85.03 करोड़ की राशि व्यय होगी। परियोजना पूर्ण होने पर 58099 आबादी को लाभ मिलेगा।

    परियोजना से क्षेत्र के लाभान्वित होने वाले 39 ग्रामों में आरामगंज, तरौनी, भुजवई, सिंहपुर, बरियारपुर कुर्मियान, सलैया, अमलहट, मडरका सुकवाहा, मकरी, भकुरी, भदैया, काजीपुर, हरनामपुर, केवटपुर, अमरछी, चन्द्रावल, कीरतपुर, निजामपुर, कल्याणपुर, नारायणपुर, मझगांय, कांलिजर, चंपतपुर, नयागांव, बहिरवारा, सिद्धपुर, माखनपुर, हरदी, बवेरू, छतेनी, भैरहा, कल्यानपुर, रामपुर, नौबसता, हीरापुर, बिलाडी और धरमपुर ग्राम शामिल हैं। परियोजना से सिंचाई के अलावा आसपास के अन्य ग्राम भी लाभान्वित होंगे। पूरे क्षेत्र का जल स्तर ऊपर आ जाएगा। जिससे कृषि और वन क्षेत्र को भी लाभ होगा।
समाचार क्रमांक 329-2263

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति