योगमय हुआ पन्ना का नजरबाग स्टेडियम मंत्री सुश्री महदेले सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी किया योगाभ्यास नियमित योग, भगाए अनेकों रोग-मंत्री सुश्री महदेले स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, इसीलिए नियमित करें योगाभ्यास-मंत्री सुश्री महदेले मंत्री सुश्री महदेले ने लोकतंत्र सेनानियों को किए ताम्रपत्र वितरित

 पन्ना 21 जून 18/चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2018 के अवसर पर जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य आतिथ्य में नजरबाग स्टेडियम पन्ना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखने के बाद मंत्री सुश्री महदेले सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस दौरान पूरा नजरबाग स्टेडियम योगमय दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्य अतिथि द्वारा ताम्रपत्र का वितरण भी किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को शिक्षा विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेट किए गए।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री महदेले ने कहा कि योग स्वयं से जुडाव की एक प्रक्रिया है। यह अलग-अलग तरह के आसनों एवं क्रमों का एक सामूहिक रूप है। अलग-अलग तरह के आसन शरीर के अलग-अलग अंगों को सुचारू रखने में लाभकारी होते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन हमारे जीवन को संतुलित रखते हुए सही दिशा देने में मदद करता है। इसीलिए हम सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। दिन का थोड़ा सा समय निकालकर नियमित किया गया योगाभ्यास अनेकों रोगों को दूर भगाता है। विश्व को योग भारत की देन है। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह योगाभ्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। हम भी योग को नजदीक से समझें। उन्होंने जिलेवासियों से न केवल एक दिन बल्कि नियमित रूप से योग को अपनाने की अपील की।

    कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वर्ष 2014 से मनाया जा रहा है। यह चैथा अवसर है। योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ मन ही अपनी सकारात्मक सोच से समाज को वसुधैव कुटुम्ब के सिद्धांत की ओर ले जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने का आग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरूण पटैरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं योग प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के मंच का संचालन शिक्षा विभाग से सुश्री मीना मिश्रा एवं प्रो. प्रमोद अवस्थी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सैनानियों को ताम्रपत्र वितरित

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के लोकतंत्र सैनानियों को ताम्रपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री महदेले ने लोकतंत्र सैनानी श्री अवधकिशोर चैबे, श्री त्रिलोकचन्द्र जैन, श्री मनमोहन दीक्षित, श्री राजेन्द्र प्रसाद पाठक, श्री शिवबिहारी श्रीवास्तव, श्री शंकर प्रसाद मिश्रा एवं श्री जगनलाल गुप्ता को ताम्रपात्रों का वितरण किया। इसी तरह लोकतंत्र सैनानी स्वर्गीय श्री उदयचन्द्र जैन की पत्नी श्रीमती गेंदा बाई, स्व. श्री ज्ञानचन्द्र जैन की पत्नी श्रीमती अरूणा जैन एवं स्व. श्री देवीदयाल सिंह की पत्नी श्रीमती हल्की बाई को ताम्रपत्र प्रदाय किए गए।
समाचार क्रमांक 249-1806




Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित