कलेक्ट्रेट परिसर मंे मंत्री सुश्री महदेले के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया विकास पर्व 1638.75 लाख के 14 मार्गो का शिलान्यास एवं 425.84 लाख के 4 मार्गो का लोकार्पण किया गया शासन ने लगभग हर गांव मुख्य मार्गो से जोडकर बहुमुखी विकास की आधारशिला रखी है-मंत्री सुश्री महदेले

इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने जिलेवासियों को इन नवीन मार्गो के लिए बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा अपनी विभिन्न निर्माण एजेन्सियों के माध्यम से लगभग हर गांव को किसी न किसी रूप में मुख्य मार्गो से जोडकर उनके विकास की आधारशिला रखी है। मुख्य मार्गो से इन ग्रामवासियों के सीधे सम्पर्क से उनके बहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसीलिए आज यह कार्यक्रम प्रदेशभर में विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इन ग्रामवासियों को मुख्य मार्गो को जोडने के साथ ही शासन प्रत्येक वर्ग और उनके जीवन के प्रत्येक पहलू से जुडी हुई अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आमजन इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव ने कहा कि गांव के विकास में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही हितग्राहीमूलक योजनाएं निरंतर इन ग्रामवासियों का कल्याण कर रही है। उन्होंने अन्य निर्माण एजेन्सियों से भी सडकों का रखरखाव भलीभांति करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विकास पर्व के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि पूरी आबादी को सीधी कनेक्टिविटी मिल सके और आवागमन के साधन सुलभ हो सकें। इसके लिए शासन द्वारा मध्यप्रदेश सडक विकास निगम, मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि निर्माण एजेन्सियों के माध्यम से विभिन्न मार्गो के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सीधे जुडाव से ही लोगों को विकास के अवसर मिलते हैं। इसलिए आज यह विकास पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण एजेन्सियों से सडकों का निर्माण निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने की ओर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि विकास को अलग-अलग तरह से परिभाषित किया जा सकता है। कहीं विकास आर्थिक होता है, कहीं सामाजिक तो कही शैक्षणिक विकास होता है। लेकिन मध्यप्रदेश शासन प्रदेश के चहुमुखी विकास की ओर निरंतर प्रयासरत है। जिसमें सभी वर्गो का हित समाहित है। इन्ही में से एक इन मार्गो के माध्यम से ग्रामीण बसाहटों का विकास होना है। कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ए.बी. साहू द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रभारी प्राचार्य सुश्री मीना मिश्रा एवं प्रो. प्रमोद अवस्थी द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारबन्धु, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समाचार क्रमांक 286-2220
Comments
Post a Comment