मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना से लाभान्वित हुए 723 जोड़े

पन्ना 29 सितंबर 18/मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना से पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के वर्ष 2018-19 अन्तर्गत अब तक कुल 723 जोड़े लाभान्वित हुए हैं। योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत अजयगढ़ द्वारा कुल 171 विवाह, जनपद पंचायत शाहनगर द्वारा कुल 20 विवाह, जनपद पंचायत पन्ना द्वारा 15 विवाह एवं जनपद पंचायत गुनौर द्वारा कुल 512 विवाह सम्पन्न कराए गए है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा निराश्रित, निर्धन कन्या/विधवा/परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम से यह प्रारंभ की गयी है। योजना के तहत कन्याओं की गृहस्थी की स्थापना के लिए रूपये 17 हजार (सीधे कन्या के खाते में), कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हेतु सामग्री के लिए 5 हजार रूपये एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकाय को विवाह आयोजन की प्रतिपूर्ति के लिए 3 हजार रूपये, इस तरह कुल 25 हजार रूपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिससे जिले के ग्रामीण अंचलों के 723 जोडे लाभान्वित होकर सुखमय दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं।
समाचार क्रमांक 404-3092

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार