जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी गठित

पन्ना 05 अगस्त 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा रोगी कल्याण समिति दिषा-निर्देष 2018 के तहत जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय पन्ना की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर पन्ना समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ मीना नामदेव स्त्री रोग विषेषज्ञ जि.चि., डाॅ. डी पी प्रजापति वरिष्ठ चिकित्सक जि.चि., कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना प्रबंधक एनएमडीसी लिमटेड हीरा खनन परियोजना मझगवां माइन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पन्ना एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। 

समाचार क्रमांक 74-2326

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा