आई.टी.आई उत्तीर्ण विद्यार्थी होंगे कक्षा 12वी के समकक्ष

पन्ना 06 अगस्त 18/मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल एनसीवीटी एवं एससीवीटी के तहत किसी भी नियमित पाठ्यक्रम में आईटीआई प्रशिक्षु द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किए गए तीन मुख्य विषयों के क्रेडिट हस्तांतरण को स्वीकार करेगा। संबंधित को हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रमाण पत्र की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम अनुसार किसी भी एक भाषा अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत एवं उर्दू उत्तीर्ण तथा रोजगार कौशल विकास एवं उद्यमिता विषय की परीक्षा देनी होगी। इच्छुक विद्यार्थी मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल 07555-2552106 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 89-2341

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित