पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण

पन्ना 16 जुलाई 18/प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 31 जुलाई को सभी 51 जिला मुख्यालय पर स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से पर्यटन क्विज का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता का संचालन प्रत्येक जिले के चयनित शिक्षक द्वारा किया जायेगा। चयनित शिक्षक को क्विज मास्टर के रूप में नामांकित किया जायेगा। इन क्विज मास्टर का प्रशिक्षण 25 जुलाई को सुबह 10 बजे पलाश रेसीडेंसी, टी.टी. नगर, भोपाल में रखा गया है। प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।
समाचार क्रमांक 200-2134

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा