मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2018 पंजीयन 20 जुलाई तक - क्विज प्रतियोगिता 31 जुलाई को

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2018 में कक्षा 9 से 12वीं हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी के 03 श्रेष्ठ विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। जिनके चयन का सम्पूर्ण अधिकार विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन का होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 03 होगी (बालक-बालिकाएं मिलाकर कुल 3 ही सदस्य होंगे)। उन्होंने समस्त प्राचार्य शासकीय/अशासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी क. मनहर पन्ना, शासकीय माॅडल स्कूल-पन्ना, पवई, अजयगढ़, जवाहर नवोदय/केन्द्रीय विद्यालय/डी.ए.व्ही. मझगवां से कहा है कि अपने विद्यालय की टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित कराएं। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई शाम 5.30 बजे तक एवं क्विज प्रतियोगिता 31 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी। क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु समस्त प्रतिभागियों को मार्गदर्शी शिक्षक सहित 31 जुलाई को प्रातः 9 बजे प्रतियोगिता स्थल शासकीय मनहर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना (छत्रसाल पार्क के पास) में उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय चरण में दोपहर 2.30 से से 5.30 बजे तक लिखित परीक्ष होगी, जिसमें 6 सफल टीमें अगले राउण्ड में आडियो वीजूयल/मल्टी मीडिया साधन से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता हेतु क्विज के दोनों चरणों हेतु प्रश्न जिला स्तर एवं म0प्र0 के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र कला संवर्धन अध्यात्म प्राकृतिक, सांस्कृतिक परीवेश से संबंधित होंगे। प्रथम चरण में 100 प्रश्न होंगे। सही प्रश्न पर 01 अंक एवं गलत या छोडे गए प्रश्न का शून्य अंक होगा। नकारात्मक मूल्यांकन का प्रावधान नही है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 29 अगस्त 2018 को भोपाल में सम्पादित होगी। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त टीम उसमें भाग लेगी। पुरूस्कृत टीमों का व्यय जिसमें परिवहन, भोजन, आवास तथा स्थानीय भ्रमण का व्यय टूरिज्म विभाग द्वारा किया जाएगा। पंजीयन हेतु आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 20 जुलाई 2018 के पूर्व जमा करना सुनिश्चित करें। जिसमें प्राचार्य की सील एवं हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। प्रत्येक दल के साथ एक मार्गदर्शी शिक्षक भेजा जाए।
उन्होंने बताया कि सुश्री मीना मिश्रा प्रभारी प्राचार्य शा. बालक उमावि देवेन्द्रनगर को नोडल अधिकारी एवं श्री प्रमोद कुमार अवस्थी प्रभारी प्राचार्य शा.मनहर कन्या उमावि पन्ना को कार्यालय संयोजक बनाया गया है। कार्यालय का नम्बर 07732-252048 एवं 250856 स्थापित है। किसी भी जानकारी हेतु सुश्री मीना मिश्रा अथवा श्री प्रमोद कुमार अवस्थी से सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 202-2136
Comments
Post a Comment