जिले में अब तक 150.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 14 जुलाई 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 150.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 159.4 मि.मी., गुनौर में 111.2 मि.मी., पवई में 134.5 मि.मी., शाहनगर में 143.5 मि.मी. तथा अजयगढ में 203.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र अजयगढ़ में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 334.2 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 370.4 मि.मी., गुनौर में 296.9 मि.मी., पवई में 308 मि.मी. तथा शाहनगर में 420.8 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 274 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 14 जून को जिले की औसत वर्षा 8.3 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र गुनौर में 5.0 मि.मी., पवई में 3.0 मि.मी., शाहनगर में 15.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ मंे 18.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 175-2109

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार