मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 16 जुलाई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार रामकेश पिता रावेन्द्र कुशवाहा उम्र 5 वर्ष निवासी मझगवां सरकार तहसील अमानगंज जो रिश्तेदारी में मामा के यहां ग्राम बरतला गयी थी, की बरतला स्थित लेट्रिंग टैंक के पानी में डूबने स मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पवई जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागहीय अधिकारी राजस्व पवई ने तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतिका रामकेश के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रावेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मझगंवा सरकार तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहाया राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार सिमरिया/पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 193-2127

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित