महिलाएं/बालिकाएं निःषुल्क बनवाये अपना पिंक ड्रायविंग लाईसेंस

पन्ना 12 मई 18/महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा साथ मिलकर महिलाओं/बालिकाओं के निःषुल्क ड्रायविंग लाईसेंस बनाये जा रहे हैं। इन ड्रायविंग लाईसेंस को पिंक ड्रायविंग लाईसेंस नाम दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक कुल 600 पिंक ड्रायविंग लाईसेंस निःषुल्क बनाकर महिलाओं/बालिकाओं को वितरित किये जा चुके हैं।

        उन्होनें अपील करते हुए कहा है कि 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की जो भी महिलाएं या बालिकाएं अपना निःषुल्क ड्रायविंग लाईसेंस बनवाना चाहती हैं, वह अपना आवेदन जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य डाकघर के पास इन्द्रपुरी काॅलोनी पन्ना अथवा जिला परिवहन कार्यालय बायपास रोड पन्ना में कर सकती हैं। एक साधारण ओवदन के साथ 1 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, परिचय पत्र, 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं मोबाईल नंबर संलग्न करना अनिवार्य है।
समाचार क्रमांक 120-1318

Comments