मधुमेह निदान शिविर आज

पन्ना 22 मार्च 18/आयुर्वेद मेडिकल आफिसर पन्ना ने बताया है कि आयुष विंग जिला चिकित्सालय पन्ना में 23 मार्च को मधुमेह निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मधुमेह के रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण किया जाना है एवं अन्य सामान्य रोगियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने पन्ना जिलेवासियों से मधुमेह निदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 220-806

Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को