डीएलए परीक्षा के आवेदन ऑनलाईन भरने की अंतिम तिथि अब 15 मई

पन्ना 13 मई 18/माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एज्यूकेशन प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 5 मई तक निर्धारित की गई थी। कतिपय संस्थागत छात्रों द्वारा निर्धारित तिथि तक परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन न भर पाने के कारण मण्डल द्वारा छात्रहित में तिथि में वृद्धि करते हुए ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि अब 15 मई कर दी गई है।
क्रमांक 127-1325

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित