पीएससी द्वारा होगी सहायक कुलसचिवों की भर्ती

पन्ना 13 मई 18/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत सहायक कुल सचिव परीक्षा 2018 के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। उनतीस पदों हेतु विज्ञापन अनुसार इस परीक्षा के लिए स्नातकोत्तर उपाधि धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगें। पदों के लिए चयन ऑनलाईन परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 10 मई से एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से भरे जाने प्रारंभ हो गए हैं। जिसकी ऑनलाईन परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
.समाचार क्रमांक 124-1322

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित