वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आज

पन्ना 30 सितंबर 18/जिला क्षय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (एन.सी.डी.) डाॅ. डी.के. गुप्ता ने बताया है कि पन्ना जिले में 01 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नागरिकों के देखभाल हेतु ’’अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य दिवस’’ मनाया जाना है। इस दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से जिला चिकित्सालय पन्ना के कक्ष क्रमांक 7 एवं 9 में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच परीक्षण एवं उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध किया है शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ लेवें।
समाचार क्रमांक 416-3104

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक