वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह आज से वन एवं वन्यप्राणियों से संबंधित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

पन्ना 30 सितंबर 18/प्रतिवर्ष पूरे भारत वर्ष में एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इस अवसर पर वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति सामान्य जनता, छात्र-छात्राओं में जागृति एवं रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 


क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व एस.के. भदौरिया बताया है कि विद्यालय स्तर पर प्रथम पांच स्थान पाने वाले छात्रों को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर की अवधि में प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से निःशुल्क पार्क भ्रमण कराया जाएगा। जिन छात्रों के नाम 28 सितंबर 2018 तक प्राप्त नही होंगे उन्हें पार्क भ्रमण की अनुमति नही होगी।


उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2018 को निबंध प्रतियोगिता पन्ना क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व का महत्व शीर्षक पर यूनियर वर्ग- कक्षा 6 से 8 तक के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शा. आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर 2018 को चित्रकला प्रतियोगिता किसी भी वन्यप्राणी का चित्र शीर्षक पर प्राथमिक वर्ग- कक्षा 01 से 05 तक के लिए तथा वन एवं वन्यप्राणी का चित्र शीर्षक पर जूनियर वर्ग- कक्षा 6 से 8 तक के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शा. आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 4 अक्टूबर 2018 को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 02 छात्र/छात्रा के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे जिनकी 2-2 छात्रों की 5 टीम बनाई जाएगी जिनके मध्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। पांच विद्यालयों से अधिक विद्यालयों के नाम आने पर लाटरी सिस्टम से जो 05 विद्यालय चयनित होंगे उनके मध्य प्रतियोगिता होगी, जो विद्यालय चयनित न होगा वह प्रतियोगिता में सम्मिलित नही हो सकेगा। उस विद्यालय को सम्मिलित करने या न करने के संबंध में निर्णय विभाग का होगा। प्रतियोगिता में प्रश्न वन एवं वन्यप्राणिर्यो से संबंधित होंगे। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शा. आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर 2018 को वाद-विवाद प्रतियोगिता कक्षा 09 से 12वीं के छात्र/छात्राओं हेतु अधिकतम 10 मिनट प्रत्येक पक्ष के लिए होगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जो विद्यालय भाग लेना चाहें वे अपने-अपने प्रतिभागियों को 5 अक्टूबर 2018 को शा. आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में समय के पूर्व भेजना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता पन्ना टाईगर रिजर्व: त्रासदी, पुर्नस्थापना और साकार होता सपना एवं पन्ना का विकास शीर्षक पर होंगे। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शा. आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को बाल पेंटिंग प्रतियोगिता (विद्यालय/महाविद्यालय एवं अन्य के लिए) वन एवं वन्यप्राणी का चित्र शीर्षक पर होगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से कार्यालय पन्ना टाइगर रिजर्व प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम इस कार्यालय द्वारा घोषित किए जाएंगे जो अंतिम होंगे। विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार एवं दिनांक 4 नवंबर 2018 को नेचर कैम्प विभाग द्वारा पार्क भ्रमण कराया जाएगा।
समाचार क्रमांक 415-3103

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति