पाठ्यपुस्तक परिवहन की निविदा खोलने की तिथि परिवर्तित अब निविदा खोली जाएगी 12 मार्च को

पन्ना 08 मार्च 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण वर्ष 2018-19 के परिवहन हेतु निविदा आमंत्रित की गयी थी। जिसको 9 मार्च को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में खोजा जाना पूर्व निर्धारित था। कमिश्नर महोदय के भ्रमण कार्यक्रम 9 मार्च को हो जाने के कारण समस्त अधिकारीगण व्यस्त रहेंगे। उन्होंने गठित समिति से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निविदा 9 मार्च के स्थान पर अब 12 मार्च को शाम 5 बजे जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना में खोली जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक