गेंहू की खरीदी कार्य में अधिकारियों की ड्यिूटी में संशोधन

पन्ना 08 मार्च 18/जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया है कि जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2018-19 में 26 मार्च से 26 मई 2018 तक उपार्जन केन्द्रों पर गंेहू की खरीदी का कार्य किया जाना है। कार्य नियमानुसार सम्पादित कराने के लिए 23 फरवरी 2018 में आशिंक संशोधन करते हुए अधिकारियों की ड्यिूटी लगाई गयी है। 

उन्होंने बताया है कि उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सहकारी समिति बृजपुर में सहायक आयुक्त सहकारिता पन्ना में पदस्थ सहायक निरीक्षक एस.एस. दीक्षित के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री रविन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्रनगर में उमेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक पन्ना के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री रजनीशचन्द्र जैन की ड्यिूटी लगाई गयी है। इसी प्रकार अमानगंज में एस.एन. प्रजापति वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक पन्ना के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री श्रीरंग सोनी, सलेहा में राजेश नायक सहायक निरीक्षक पन्ना के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री मनोज कुशवाहा, प्रा.स.स. समिति प्रा.स.स. समिति राजापुर में विनोद कुमार मिश्रा सहकारिता निरीक्षक पन्ना के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री एस.के. समेले तथा प्रा.स.स. समिति गुनौर में सहकारिता निरीक्षक विष्णु दीक्षित के स्थान पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग पन्ना उपयंत्री हेमन्त साहू की ड्यिूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक