अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

पन्ना 07 मार्च 18/टाईगर रिजर्व पन्ना के सभागार में मुख्य वन संरक्षक छतरपुर राघवेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक छतरपुर द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारियाॅ प्रदान की गई। 

कार्यशाला में ए.के. बंसल वन संरक्षक कार्य आयोजना छतरपुर, श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना, नरेन्द्र सिंह उप वनमण्डलाधिकारी विश्रामगंज, आर.एन. द्विवेदी उप वनमण्डलाधिकारी पवई, हेमंत यादव उप वनमण्डलाधिकारी कल्दा, आर.बी. खरे वन परिक्षेत्राधिकारी शाहनगर, एस.पी.एस. बुन्देला वन परिक्षेत्राधिकारी सलेहा, नबी अहमद खान वन परिक्षेत्राधिकारी मोहन्द्रा, एम.डी. मानिकपुरी वन परिक्षेत्राधिकारी कल्दा, देवेश गौतम वन परिक्षेत्राधिकारी रैपुरा, अजय बाजपेयी प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी अजयगढ़, बी.के. विश्वकर्मा वन परिक्षेत्राधिकारी धरमपुर, एस.के. शेण्डे वन परिक्षेत्राधिकारी देवेन्द्रनगर, कौशलेन्द्र पाण्डेय प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी पन्ना, मनोज सिंह बघेल प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी विश्रामगंज एवं उत्तर वनमण्डल एवं दक्षिण वनमण्डल पन्ना के समस्त परिक्षेत्र सहायक उपस्थित रहे। 
समाचार क्रमांक 45-631

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा