अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक सम्पन्न

पन्ना 08 मार्च 18/अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय पालीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं पुरूषों से कम नही हैं। अब वे कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शासन ने महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए कानून बनाए हैं। इसी प्रकार महिलाओं केा आर्थिक रूप से स्वाबलम्बी बनाने के लिए अनेकों हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित की है। महिलाओं को शिक्षित करने के लिए शिक्षा एवं छात्रवृत्ति की योजनाएं संचालित हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं। वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज की महिलाएं पढ लिखकर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को अच्छी तरह से समझती हैं। आज अब महिलाएं बहुत आगे बढ चुकी हैं। उन्होंने शासन की महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री खत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरूषों को स्वच्छता ही सेवा है की शपथ दिलायी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पृथक से केक काटकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाएं, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 
समाचार क्रमांक 64-650

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार