Posts

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की परिभाषा विस्तृत है-कलेक्टर

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की परिभाषा विस्तृत है। आपने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जैसे वृद्ध नागरिक (70 वर्ष की उम्र से अधिक), गर्भवती महिलाएँ (7 महीने से ऊपर), लैक्टेटिंग माताएँ (42 दिन) आदि जिन्हें आवागमन में परेशानी है को भी निर्वाचन हेतु दिव्यांगजन की विस्तृत परिभाषा अंतर्गत चिन्हांकन हेतु कहा है। ताकि निर्वाचन के समय वोलंटियर्स की मैपिंग एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा सकें। समाचार क्रमांक 400-3088

जिले की मतदाता सूची में 6 लाख 98 हजार 137 मतदाता पंजीकृत महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़कर हुआ 895.75

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 15 मई 2018 से 30 जून 2018 तक डोर टू डोर सर्वेक्षण कराया जाकर दिनांक 31 जुलाई 2018 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। तत्समय जिले मंे विधानसभा 58 पवई में 133394 पुरूष, 118713 महिला, 3 अन्य  कुल 252110  तथा 59 गुनौर में 110255 पुरूष, 97068 महिला, 4 अन्य कुल 207327  तथा 60 पन्ना में 120410 पु0 ,104055 म0 एवं 6 अन्य कुल 224471 मतदाता सहित जिले में कुल 364059 पुरूष, 319836 महिलाएं एवं 13 थर्डजेंडर सहित कुल 683908 मतदाता थे तथा जेंडर रेशो 878.53 था।           दिनांक 31 जुलाई 2018 से दिनांक 07 सितंबर 2018 तक विधानसभा क्षेत्र 58 पवई में नाम जोड़ने के 2754 पु0, 4344 म0 एवं 01 अन्य कुल 7099, 59 गुनौर मंे नाम जोड़ने के 2357 पु0, 4134 म0 एवं 01 अन्य कुल 6492 तथा 60 पन्ना में नाम जोड़ने के 2457 पु0, 4939 म0 एवं 3 अन्य कुल 7399 आवेदन प्राप्त...

इलेक्ट्रानिक मीडिया में राजनैतिक विज्ञापनों का प्रसारण पूर्व प्रमाणन अनिवार्य

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि माननीय् सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अपै्रल 2004 को जारी आदेश के अनुसार इलेक्ट्रानिक मीडिया टीव्ही. केबल, रेडियो आदि में राजनैतिक विज्ञापन जारी करने के पूर्व सक्षक समिति से प्रमाणन लेना अनिवार्य है। यह आदेश न केवल आचार संहिता लागू होने के समय बल्कि हर समय क्रियाशील है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 सितंबर 2018 को पत्र जारी कर इस प्रावधान की पालना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खत्री ने समस्त राजनैतिक दल, केबल नेटवर्क एवं टीव्ही चैनल (इलेक्ट्रानिक मीडिया) संचालक तथा अन्य व्यक्ति जो राजनैतिक विज्ञापन प्रसारित करना चाहते हैं को उक्त प्रावधान का अनिवार्य पालन करने के लिए कहा है। समाचार क्रमांक 402-3090

उपभोक्ताओं को टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0046 डायल करने पर मिलेगा समाधान

पन्ना 29 सितंबर 18/गत दिवस भोपाल में खाद्य संचालनालय में राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन का शुभारंभ कर दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0046 डायल करने पर उनकी शिकायत एवं समस्या का समाधान घर बैठे मिलेगा। राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन का संचालन खाद्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। टोल-फ्री नम्बर पर उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायत/समस्या ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। उपभोक्ता को यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। समस्या के समाधान/निराकरण से उपभोक्ताओं को अवगत भी कराया जायेगा। पहले चरण में हेल्प लाइन द्वारा ऑटो मोबाईल, बैंकिग, दवाएँ, घरेलू उपकरण, बिजली, नाप-तौल, चिकित्सा सेवाएँ, विमानन, गैर-बैंकिग वित्तीय कम्पनी, डाक, पेट्रोलियम पदार्थ, रियल स्टेट और दूर-संचार आदि क्षेत्र चयनित किये गये हैं। भविष्य में और क्षेत्र भी शामिल किये जाएंगे। उपभोक्ता की शिकायत जटिल प्रकृति की होने पर काउंसलर्स द्वारा विधिक सलाहकारों से सलाह ली जायेगी। कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्प लाइन चालू रहेगी। हेल्प लाइन की ओर से प्रतिवादी को नोटिस जारी किया जायेगा, जिससे शिकायत करने वाले उपभ...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना से लाभान्वित हुए 723 जोड़े

Image
पन्ना 29 सितंबर 18/मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना से पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के वर्ष 2018-19 अन्तर्गत अब तक कुल 723 जोड़े लाभान्वित हुए हैं। योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत अजयगढ़ द्वारा कुल 171 विवाह, जनपद पंचायत शाहनगर द्वारा कुल 20 विवाह, जनपद पंचायत पन्ना द्वारा 15 विवाह एवं जनपद पंचायत गुनौर द्वारा कुल 512 विवाह सम्पन्न कराए गए है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा निराश्रित, निर्धन कन्या/विधवा/परित्यक्ता के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम से यह प्रारंभ की गयी है। योजना के तहत कन्याओं की गृहस्थी की स्थापना के लिए रूपये 17 हजार (सीधे कन्या के खाते में), कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हेतु सामग्री के लिए 5 हजार रूपये एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकाय को विवाह आयोजन की प्रतिपूर्ति के लिए 3 हजार रूपये, इस तरह कुल 25 हजार रूपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिससे जिले के ग्रामीण अंचलों के 723 जोडे लाभान्वित होकर सुखमय दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। समाचार क्रमांक 404-30...

’’सेल्फी विथ पोलिंग बूथ’’ द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Image
पन्ना 29 सितंबर 18/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री के दिशानिर्देशों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां जिलेभर में आयोजित की जा रही हैं। जगह-जगह नवीन वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन, मतदान थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रैलियों के आयोजनों के अनुक्रम मंे ’’सेल्फी विथ पोलिंग बूथ’’ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं एवं अधिकारियों द्वारा सेल्फी लेकर मतदाता जागरूकता फैलाई जा रही है। इससे लोगों को अपने मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।  समाचार क्रमांक 405-3093

जल का सुरक्षित एवं समुचित उपयोग करें-कलेक्टर सभी जल स्रोतों में पेयजल आरक्षित रहना चाहिए-कलेक्टर सिंचाई संबंधी रख रखाव के कार्य दस दिवस के अन्दर प्रारंभ करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 29 सितम्बर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुयी। बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यपानल यंत्री श्री बी.एल. दादौरिया एवं विभागीय तकनीकी अमला नगरपालिका परिषद के उपयंत्री श्री आशीष तिवारी तथा जल उपयोगिता समितियों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि जल का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखे कि पानी की एक एक बूंद का उपयोग किया जा सकें। पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें। सिंचाई तालाबों एवं बांधा में जो भी रख रखाव के कार्य होना है उन्हे दस दिवस के अन्दर कार्यवाई पूरी करके प्रारंभ कराये। जिन तालाब और बांध से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उनमें निर्धारित क्षमता में पेयजल आरक्षित रखने के बाद शेष पानी को ही सिंचाई के लिए दें।   बैठक में कलेक्टर द्वारा जल उपयोगिता समिति के अध्यक्षों से उनके क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये आवश्यक कार्य कराये जाने...

मतदान करने की सामूहिक शपथ ली जाएगी 4 अक्टूबर को शपथ ग्रहण में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी सम्मिलित करें

पन्ना 29 सितंबर 18/जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा ने बताया है कि 04 अक्टूबर 2018 को प्रातः 11.30 बजे मतदान कराने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। शपथ ग्रहण में मतदाता के रूप में पंजीकृत बच्चों के अतिरिक्त सभी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी सम्मिलित किया जाना है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस बात की शपथ लेंगे कि वे अपने परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम में संलग्न स्व-सहायता समूहों को भी शपथ समारोह मेें सम्मिलित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त प्राचार्य शासकीय/अशासकीय/महाविद्यालय/हाईस्कूल/उमावि, समस्त प्रधानाध्यापक शास./अशास./प्राथमिक/माध्यमिक जिला पन्ना ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार कर महाविद्यालयों एवं शालाओं में दर्ज समस्त बच्चों की शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 381-3069

मतदान केन्द्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

पन्ना 29 सितंबर 18/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला अभियंता दूरसंचार विभाग पन्ना को चिन्हित मतदान केन्द्रांे में नेटवर्क कनेक्टिविटी होने संबंधी जानकारी देते हुए पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा 60-पन्ना अन्तर्गत मतदान केन्द्र रानीपुर में उपलब्ध नेटवर्क एयरटेल/बीएसएनएल, पाठा में जियो/बीएसएनएल, तहसील देवेन्द्रनगर अन्तर्गत बिरवाही में जियो/आईडिया/एयरटेल/बीएसएनएल, विधानसभा 58-पवई अन्तर्गत मतदान केन्द्र मोहडिया में उपलब्ध नेटवर्क बीएसएनएल, घुटेही में एयरटेल, तहसील शाहनगर अन्तर्गत मतदान केन्द्र धउआपुरा में उपलब्ध नेटवर्क जियो, मरहा में जियो, तहसील रैपुरा अन्तर्गत मतदान केन्द्र घुटेही में उपलब्ध नेटवर्क एयरटेल/आईडिया एवं फतेहपुर में उपलब्ध नेटवर्क आईडिया का मतदान केन्द्रांे में नेटवर्ग कनेक्टिविटी का सत्यापन कर रिपोर्ट आज ही इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। सत्यापन के समय यह अवश्य देखा जाए कि मतदान केन्द्र पर कनेक्विटी उपलब्ध है अथवा नही। यदि मतदान केन्द्र पर उपलब्ध नही है तो मतदान केन्द्र से कितनी दूरी पर उपलब्ध है। समाचार क्रमांक 382-3070

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

पन्ना 29 सितंबर 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर ने बताया है कि श्री आशीष श्रीवास्तव निवासी म.नं. 57 इंदिरा गांधी वार्ड सिकलीगढ अजयगढ जिला पन्ना को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। समाचार क्रमांक 383-3071