गुमशुदा बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम घोषित

पन्ना 10 सितंबर 18/पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम अथवा अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम की राशि घोषित की है। यह ईनाम की राशि बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग एवं संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग देने वालों को दिया जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना सलेहा जिला पन्ना के अन्तर्गत गुमशुदा कु. खुशबू पिता बखतियां रजक उम्र 16 साल निवासी छपरवारा थाना सलेहा एवं कु. रसना सेन पिता हक्की सेन उम्र 15 साल निवासी नयागांव थाना सलेहा जिला पन्ना के अपराध में अज्ञात आरोपियांे पर 4-4 हजार रूपये, कुमार रोहित पिता रामजी सिंगरौल उम्र 15 साल निवासी मगरैला थाना सलेहा जिला पन्ना एवं कु. विनय पिता मुन्नीलाल चैधरी उम्र 16 साल निवासी कठवरिया थाना सलेहा जिला पन्ना के अपराध में अज्ञात आरोपियों पर 2-2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को जो कोई विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर गिरफ्तार कराएगा या बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग करेगा या गिरफ्तार करने एवं बालक/बालिकाओं की सूचना देगा उसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण पर पुलिस अधीक्षक पन्ना का अंतिम निर्णय होगा। इस निर्णय के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपीलीय कार्यवाही का अधिकारी वादियों को नहीं होगा।
समाचार क्रमांक 131-2819

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित