मृतक के वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

पन्ना 10 सितंबर 18/तहसीलदार पवई जिला पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 24 जून 2018 को इन्द्रपाल सिंह पिता जगदीश सिंह बुन्देला निवासी पटोरी को सर्प ने काट लिया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पवई जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने तहसीलदार पवई के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस पत्नी राजकुमारी बेवा इन्द्रपाल सिंह निवासी पटोरी तहसील पवई जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 134-2822

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार