जिले में सिटी वॉक फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने हरि झण्डी दिखाकर वाॅक को रवाना किया
इस मौके पर बताया गया कि मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा इंडिया विद् लोकल्स संस्था के सहयोग से शुरू किये इस सिटी वॉक फेस्टिवल के तहत सितंबर माह के अन्य सप्ताहों के अंत में भी जिले के अलग-अलग स्थलों में सिटी वाॅक का आयोजन किया जाएगा। आम नागरिकों, स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जायेगा तथा शहर के समृद्धशाली अतीत और संस्कृति से परिचित कराया जायेगा। सिटी वॉक फेस्टिवल स्थानीय नागरिकों को अपने शहर से जुड़ाव को और मजबूत बनाने तथा शहर पर गर्व करने का अवसर भी प्रदान करेगा ।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इंडिया विद् लोकल्स के सहयोग से सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में किया जा रहा हैं । इसमें पन्ना भी शामिल है ।
समाचार क्रमांक 128-2816
Comments
Post a Comment