जिले में अब तक 182.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 18 जुलाई 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 182.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

    उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 159.4 मि.मी., गुनौर में 116.2 मि.मी., पवई में 178.5 मि.मी., शाहनगर में 206.0 मि.मी. तथा अजयगढ में 252.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र अजयगढ़ में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 409.3 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 419.8 मि.मी., गुनौर में 382.4 मि.मी., पवई में 430.0 मि.मी., शाहनगर में 531.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 282.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 18 जून को जिले की औसत वर्षा 10.8 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 0.2 मि.मी., गुनौर में 5.0 मि.मी., पवई में 6.0 मि.मी., शाहनगर में 38.4 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 4.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 221-2155

Comments

Popular posts from this blog

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व

मधुमेह निदान शिविर आज