गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए मिलेगी राशि

पन्ना 17 मार्च 18/असंगठित श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। आर्थिक असुरक्षा से जूझ रहे असंगठित श्रमिक बहनों की जानकारी एवं उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं देने के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। अब गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जाएगी। प्रसव होने पर महिला के खाते में 12 हजार 500 रूपये जमा किए जाएंगे। श्रमिकों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर डाक्टरेट तक पूरी पढाई की फीस शासन द्वारा भरी जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल तथा नामचीन प्रबंधन संस्थान भी शामिल होंगे। इन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीयन कराना आवश्यक है। यह पंजीयन ेीतंउेमूंण्उचण्हवअण्पद के माध्यम से कराया जा सकता है। यह पंजीयन एक अप्रैल 2018 से प्रारंभ होगा। 
समाचार क्रमांक 168-754

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित