अजयगढ़ की ग्राम पंचायत बीरा में अन्त्योदय मेला 24 मार्च को

पन्ना 20 मार्च 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि 24 मार्च को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत अजयगढ की ग्राम पंचायत बीरा में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला, सह जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाए एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से मेले में आए हितग्राहियों को लाभांवित किया जाए। वितरण राशि की जानकारी अन्त्योदय मेला आयोजन के पूर्व जनपद पंचायत अजयगढ़ एवं कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण जिला पन्ना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्त्योदय मेला में अनिवार्यतः उपस्थित होकर अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों/शिकायतों/समस्याओं का निराकरण स्थल पर ही कराकर हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभांवित कराएं।
समाचार क्रमांक 189-775

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा