प्याज भावांतर भुगतान योजनांर्गत जल्द से जल्द कराये पंजीयन

पन्ना 20 मार्च 18/जिले के अधिकाधिक कृषकों को रबी 2017-18 में भावांतर भुगतान योजनांतर्गत प्याज फसल में भावांतर का लाभ उपलब्ध कराने हेतु समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों एवं कृषि उपज मंडी समितियों के स्तर पर निःषुल्क पंजीयन की अवधि 24 मार्च 2018 अंतिम कर दी गई है। सरकार द्वारा प्याज की खरीदी 26 मार्च से 15 जुलाई 2018 तक की जायेगी। जिसके लिये सहायक सहायक संचालक उद्यान श्री एम.एम. भट्ट द्वारा सभी किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि उत्पादित प्याज के लिये योजना में निःषुल्क पंजीयन करवाकर निर्धारित विक्रय अवधि 16 मई से 30 जून 2018 के दौरान उपज को मंडी प्रांगण में विक्रय कर प्रतिस्पद्र्धात्मक मूल्य के अतिरिक्त भावांतर भुगतान योजना का लाभ प्राप्त करें। साथ ही निःषुल्क भंडारित मात्रा का विक्रय 01 से 31 अगस्त 2018 तक किया जायेगा।
समाचार क्रमांक 191-777

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार