जिले में अब तक 829.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 12 फरवरी 18/जिले में गत 01 जून से अब तक 829.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 933.6 मि.मी., गुनौर में 691.9 मि.मी., पवई में 871 मि.मी., शाहनगर में 930.7 मि.मी. तथा अजयगढ में 719.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पन्ना में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 1641.4 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 1584.6 मि.मी., गुनौर में 1403.6 मि.मी., पवई में 1579 मि.मी., शाहनगर में 1694.9 मि.मी. तथा अजयगढ में 1944.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को जिले की औसत वर्षा 8.4 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 11.1 मि.मी., गुनौर मंे 7.0 मि.मी., पवई मंे 6.0 मि.मी., शाहनगर में 16.0 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 1.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 101-381

Comments