कृषक उच्च तकनीकी (हाईटेक) हाॅर्टीकल्चर अपनाएं-श्री पटेल

पन्ना 13 फरवरी 18/सागर संभाग के संयुक्त संचालक उद्यान श्री आई.बी. पटेल के द्वारा 13 फरवरी को पन्ना का भ्रमण किया गया। श्री पटेल द्वारा शासकीय रोपणी जनकपुर का भ्रमण किया गया तथा पाॅली हाउस, शेडनेट हाउस, माइक्रो इरीगेषन एवं लोटनल संरक्षित खेती को बढ़ावा देने का मार्गदर्षन दिया। उन्होंने किसानों को उच्च तकनीक से उद्यानिकी खेती (हाईटेक हाॅर्टीकल्चर) कराने का आव्हान किया।
उन्होंने पन्ना जिले के किसानों को प्याज भण्डार ग्रह बनाने पर जोर देने के लिये कहा। संरक्षित खेती अन्तर्गत पाॅली हाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग के साथ ड्रिप लगाने पर जोर दिया जिससे किसान कम श्रम एवं कम पानी से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान पन्ना महेन्द्र मोहन भट्ट एवं उद्यान अधीक्षक शम्भू दयाल राजपूत उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 117-397

Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को