जिला स्तरीय भावांतर भुगतान समारोह आयोजित मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री महदेले ने भावांतर राशि प्रमाण पत्र वितरित किए भ्रांतियों को दूर कर योजना का लाभ उठाएं किसान भाई-मंत्री सुश्री महदेले किसान भाईयों को मिली 15 करोड रूपये की भावांतर राशि राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किसानों को दी नई सौगातें
पन्ना 12 फरवरी 18/मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय द्वितीय समारोह का आयोजन कृषि उपज मण्डी समिति गल्ला मण्डी पन्ना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री पीएचई द्वारा 01 से 31 दिसंबर 2017 तक मंडियों में अपनी फसल का विक्रय करने वाले पंजीकृत किसान भाईयों को भावांतर राशि प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में जिले के कुल 5170 किसानों को 15 करोड रूपये से भी अधिक की भावांतर राशि भुगतान के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिसमें उन्होंने कृषि को लाभ का धन्धा बनाने की दिशा में और नई सौगातें किसान भाईयों को दी। उनके द्वारा किसानों के लिए भण्डारण योजना, कृषकों के बच्चों के लिए कृषक उद्यमी योजना, चयनित प्राथमिक सहकारी साख समितियों में माइक्रो एटीएम की स्थापना, मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना, मुख्यमंत्री उत्पादकता प्रोत्साहन योजना आदि लागू करने की महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक घोषणाएं की गयी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस. किरार एवं डाॅ. रितेश जयसवाल द्वारा कृषकों को आय दुगनी करने के संबंध में तकनीकी सलाह भी दी गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री कुुसुम सिंह महदेले मंत्री पीएचई एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय अध्यक्ष मंडी समिति पन्ना द्वारा माॅ सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान श्री महेन्द्र प्रताप सिंह यादव उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, श्रीमती शोभा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना, श्री आशुतोष महदेले, श्री बृजेन्द्र गर्ग एवं श्री रामरूप तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री महदेले द्वारा प्रतीक रूप में जिले के 5 किसान भाईयों को भावांतर राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिनमें मकरंदगंज सिमरिया के कृषक श्री महेन्द्र कुमार उपाध्याय, बराछ के भाग्यवली ओमरे, बमुरहिया के राहुल सिंह तथा बुद्ध सिंह एवं पन्ना के राजेश जडिया शामिल रहे। शेष किसान भाईयों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान एवं प्रदेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। जो अन्नदाता को किसी भी प्रकार से दुखी नही देख सकते। इसीलिए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन द्वारा यह योजना लायी गयी है। किसान भाईयों की भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने भावांतर भुगतान योजना को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि समय पर पंजीयन कराकर इस लाभकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी सलाह एवं तकनीकी जानकारियों का फायदा उठाते हुए खेती को लाभ का धन्धा बनाएं। सरकार हर कदम पर किसान भाईयों के साथ है। कार्यक्रम में अध्यक्ष मंडी समिति श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि किसान भाईयों के हित को ध्यान में रखते हुए यह योजना शासन द्वारा प्रारंभ की गयी है। पंजीयन की प्रक्रिया चालू है। निर्धारित अवधि के अन्दर पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं। किसी भी तरह की समस्या आने पर सीधे सम्पर्क किया जा सकता है।
समारोह में श्री महेन्द्र प्रताप सिंह यादव उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण ने खेती के परम्परागत तरीकों के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेती लाभ का धन्धा तभी बन सकती है जब आधुनिक एवं परम्परागत दोनों तरीकों को अपनाया जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज भावांतर राशि प्रमाण पत्र वितरण के साथ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी सलाह किसान भाईयों को दी जा रही है। उन्होंने भावांतर भुगतान योजना के साथ-साथ फसल बीमा के महत्व को समझाते हुए कृषकों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह, श्री आशुतोष महदेले, श्री बृजेन्द्र गर्ग एवं श्री रामरूप तिवारी ने भी भावांतर भुगतान योजना सहित किसान भाईयों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस. किरार ने फसलों का उत्पादन बढाने एवं आय दुगनी करने के संबंध में विस्तारपूर्वक तकनीकी सलाह दी। उन्होंने कहा कि गत दिवस हुई बारिश किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इससे देरी से बोई गयी सरसों में पैदा होने वाला माहू और सूखा जड सडन रोग दूर होगा। अन्य सब्जियों एवं फसलों के लिए भी यह उपयोगी है। उन्होंने रबी की फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों एवं उनसे बचाव के तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के लिए फसलों का चयन महत्वपूर्ण है। कतार बोनी, फसल चक्र, बीजोपचार, जैविक उपचार आदि के महत्व को समझाते हुए उन्होंने किसान भाईयों से आय दुगनी करने की अपील की। उन्होंने एजोला उत्पादन द्वारा पशुपालन के माध्यम से भी अतिरिक्त लाभ कमाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी द्वारा सभी अतिथियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारबन्धु एवं बडी संख्या में कृषक बहनें एवं कृषक भाई उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 98-378

Comments
Post a Comment