खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेलों की तिथियां निर्धारित विभागीय प्रदर्शनी लगाने के निर्देश

पन्ना 12 फरवरी 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार फरवरी माह में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला सह जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर निर्धारित स्थान पर 11 बजे से प्रारंभ होंगे। इन शिविरों में संबंधित विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शिविर में प्राप्त आवेदनों, शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करेंगे। शिविर में हितग्राहीमूलक योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। 

    फरवरी माह में 3 शिविर आयोजित होंगे। माह का प्रथम शिविर 17 फरवरी को जनपद पंचायत गुनौर की ग्राम पंचायत सलेहा में मण्डी प्रांगण में आयोजित होगा। द्वितीय शिविर जनपद पंचायत शाहनगर की ग्राम पंचायत बोरी में 21 फरवरी 2018 को आयोजित होगा। माह का तीसरा शिविर पवई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिमरिया में 23 फरवरी को आयोजित होगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदशर्नियां भी लगायी जाएंगी। 
समाचार क्रमांक 106-386

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित