जिले में अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 13 फरवरी 18/जिले में गत 01 जून से अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 943 मि.मी., गुनौर में 691.9 मि.मी., पवई में 871 मि.मी., शाहनगर में 934.7 मि.मी. तथा अजयगढ में 720.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पन्ना में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 1641.4 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 1584.6 मि.मी., गुनौर में 1403.6 मि.मी., पवई में 1579 मि.मी., शाहनगर में 1694.9 मि.मी. तथा अजयगढ में 1944.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को जिले की औसत वर्षा 2.8 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 9.4 मि.मी., शाहनगर में 4.0 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 0.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 110-390

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित