Posts

किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि आज

Image
पन्ना 04 अक्टूबर 18/जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त सहकारी समिति एवं कृषि उपज मण्डियों के समिति प्रबंधकों से कहा है कि दिनांक 29 सितंबर 2018 को शेष रहे किसानों के पंजीयन की तिथि दिनांक 5 अक्टूबर 2018 तक बढाई गयी है। इसके बाद तिथि में वृद्धि नही की जाएगी। उन्हेंने समस्त समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने आपरेटरों से शेष रहे किसानों के पंजीयन दिनांक 5 अक्टूबर 2018 तक अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 59-3174

625 चयनित मेधावी विद्यार्थी पाँच शहर¨ं के वैज्ञानिक संस्थान¨ं का करेंगे भ्रमण विज्ञान मंथन यात्रा 5 अक्टूबर से

पन्ना 04 अक्टूबर 18/मध्यप्रदेश मिशन एक्सीलेंस कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्र©द्य¨गिकी परिषद् (मैपकास्ट), भ¨पाल द्वारा बारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा 5-14 अक्टूबर तक आय¨जित की गई है। विज्ञान मंथन यात्रा के लिये प्रदेश के सभी जिल¨ं से 625 मेधावी विद्यार्थिय¨ं का चयन किया गया है। इनमें आठवीं, न©वीं, दसवीं, ग्यारहवी एवं बारहवीं (केवल विज्ञान विषय) के विद्यार्थी हैं। दसवीं कक्षा (अग्नि समूह) के विद्यार्थी 5 अक्टूबर क¨ लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे। ग्यारहवीं कक्षा (पृथ्वी समूह) के विद्यार्थी भी इसी दिन देहरादून के लिये रवाना ह¨ंगे। बारहवीं (आकाश समूह) के विद्यार्थी 5 अक्टूबर क¨ हैदराबाद के लिये प्रस्थान करेंगे। न©ंवी (ब्रह्म¨ज समूह) के विद्यार्थी 6 अक्टूबर क¨ पुणे के लिये रवाना ह¨ंगे, जबकि आठवीं (त्रिशूल समूह) के विद्यार्थी 7 अक्टूबर क¨ अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा के लिये चयनित विद्यार्थिय¨ं क¨ चुनिंदा शहर¨ं में स्थित विज्ञान संस्थान¨ं अ©र प्रय¨गशालाअ¨ं के भ्रमण के साथ ही विख्यात वैज्ञानिक¨ं से अपनी जिज्ञासाअ¨ं के समाधान का अवसर भी मिलेगा। स्कूली बच्च¨ं के लिये...

विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Image
पन्ना 04 अक्टूबर 18/माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री राजेश कुमार कोष्टा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 04 अक्टूबर 2018 को श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार न्यायाधीश जिला न्यायालय पन्ना, श्री मुहम्मद जीलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के मुख्य आतिथ्य एवं श्री यूसुफ बेग, श्रमिक पुरुष, महिलाओं आदि के सहभागिता से ज्ञानांजलि विद्यालय परिसर इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।     श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार न्यायाधीश जिला न्यायालय पन्ना    ने सभी श्रमिकों को ज्ीम स्पंइपसपजल प्देनतंदबम ।बजए 1991 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम खतरनाक पदार्थो के संचालन के दौरान हुई दुर्घटना से प्रभावित पीड़ित को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से कहा कि बिना आपकी इच्छा या अनुमति के बगैर जबरन आपसे कार्य नहीं कराया जा सकता है साथ ही उचित पारिश्रमिक दिये बगैर आपसे काम नहीं लिया जा सकता है। आपने श्रमिकों को समझाइस देते हुए कहा कि आपको अ...

मतदान करने की सामूहिक शपथ ली जाएगी आज जिलेवासियों से शत प्रतिशत सहभागिता देने की अपील

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/दिनांक 4 अक्टूबर 2018 को प्रातः 11.30 बजे मतदान करने की शपथ का सामूहिक रूप से आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि शपथ का आयोजन जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में किया जाएगा। जिसमें समस्त संस्थाओं के प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र सहभागिता करेंगे। इसमें समस्त प्रकार के महाविद्यालय, पाॅलीटेक्निक काॅलेज, आईटीआई, शिक्षा महाविद्यालय में अध्ययनरत बच्चे भी शामिल रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में गैर राजनैतिक, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्व सहायता समूहों एवं ग्राम पंचायतों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी है। शपथ ग्रहण में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी शामिल किया जाना है। शपथ ग्रहण समारोह में सभी मतदाता मतदान करने की शपथ लेंगे। जबकि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस बात की शपथ लेंगे कि वे अपने परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से इस सामूहिक शपथ में शत प्रतिशत सहभागिता देने की अपील की है। समाचार क्रमांक 29...

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह पर व्याख्यान माला आयोजित

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण व्याख्यानमाला का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएफएस उत्तर वन मंडल अधिकारी श्री नरेश सिंह यादव थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.एम. अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेश सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा वन्य प्राणियों का संरक्षण राष्ट्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने वन्य प्राणी के संरक्षण के संबंध में वन विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया तथा छात्र-छात्राओं के अकादमिक उन्नयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रशासन अधिकारी प्रोफेसर एच.एस. शर्मा ने प्रकृति के विभिन्न घटकों के संरक्षण के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। डॉ. आर.एम. दत्ता ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राणियों का संरक्षण करने का आव्हान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉक...

जिला चिकित्सालय में एक अक्टूबर को वृद्धजन कार्यक्रम सम्पन्न

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय पन्ना ने बताया है कि दिनांक 01 अक्टूबर 2018 को जिला चिकित्सालय पन्ना में वृद्धजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं आए हुए वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को एल्यूमीनियम स्टीक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, डाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना, डाॅ. डी.के. गुप्ता, एनसीडी नोडल अधिकारी दिनेश कुमार केवट, प्रमेन्ट्र पटैरिया, राजू सिरोलिया मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 31-3146

मतदान की शपथ का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में आज मुख्यालय के सभी छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता जिले का नक्शा बनाकर मतदान के लिए जिलेवासियों को करेंगे जागरूक

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मतदान करने की शपथ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर 2018 को प्रातः 10 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में आयोजित किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता एवं भावी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 9 एवं ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शाला गणवेश में प्रातः 9.30 बजे समस्त शिक्षकों के साथ पुलिस परेड ग्राउण्ड में उपस्थित रहेंगे। शपथ के बाद ग्राउण्ड में इन छात्र-छात्राओं द्वारा जिले का नक्शा बनाकर जिलेवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला प्रमुखों को भी इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 32-3147

अवकाश के दिवसों में समस्त कार्यालय खुले रखने के निर्देश

पन्ना 03 अक्टूबर 18/अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. धुर्वे ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को अवकाश के दिवसों में भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के सुचारू रूप से सम्पन्न किए जाने के संबंध में इस कार्यालय से विभिन्न प्रकार की जानकारी पत्रों के माध्यम से चाही जाती है तथा अवकाश के दिवसों में भी इस कार्यालय से आपके कार्यालय को पत्राचार किया जाता है। अवकाश होने के कारण आपका कार्यालय बंद होने से पत्र कार्यालय में समय पर प्राप्त नही हो पाते हैं तथा आपसे जानकारी समय पर प्राप्त नही होने से शासन की ओर जानकारी भेजने में विलम्ब उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के परिणामों की घोषणा होने तक अवकाश के दिवसों में भी कार्यालय को खुला रखा जावे तथा ऐसी व्यवस्था करें कि आपके कार्यालय में निर्वाचन संबंधी डाक रात्रि 9 बजे तक प्राप्त कर ली जाए, ई-मेल से भी पत्र डाउनलोड कर लिए जाए, इस के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर संबंधित के नाम, पदनाम एवं मोबाईल नम्बर से इस कार्यालय को 02 दिवस के अन्दर सूचित करे...

हाईड्रोसिल बीमारी के मरीजों का निःशुल्क आपरेशन 16 अक्टूबर तक

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया है कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार पन्ना जिले में हाईड्रोसिल बीमारी के मरीजों का दिनांक 03 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2018 तक निःशुल्क आपरेशन किया जाना है यह सुविधा सभी श्रेणी/वर्ग के प्रभावितों के लिए हैं। वरिष्ठ सर्जन डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इस कार्य हेतु सेवा प्रदान करेंगे। मरीज के आपरेशन के उपरांत देखरेख भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। मरीज को किसी भी तरह की असुविधा न हो जिला चिकित्सालय को इस कार्य के लिए चिन्हित किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी इस कार्य में समन्वय करेंगे। उन्होंने कहा है कि ’’हाईड्रोसिल आपरेशन माह’’ पन्ना जिले के निवासियों के लिए है। मरीजों को सलाह दी है कि वे अपना आधार कार्ड/वोटर आईडी लेकर जिला चिकित्सालय पन्ना अथवा जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय पन्ना से सम्पर्क करें। उन्होंने सभी मरीजों/संबंधितों से अपील की है कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं, आपरेशन के उपरांत भी फायलेरिया रोधी दवा अवश्य लें तथा हाईड्रोसिल बीमा...

स्काउट गाइड द्वारा गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/ भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ पन्ना द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पन्ना नगर के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड की सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्यालय पन्ना में किया गया। प्रार्थना सभा में अतिथि के रूप में राजमाता श्रीमती दिलहर कुमारी पन्ना, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा कैलाश मोदी संघ अध्यक्ष, कैलाश सोनी योजना अधिकारी, श्रीमती निशा जैन प्राचार्य अजयगढ, श्रीमती साधना अवस्थी बीईओ पन्ना, महेन्द्र यादव प्राचार्य आरपी. क्र. 2 पन्ना, प्राचार्य ज्ञान प्रकार श्रीवास महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्यालय, डी.डी. चतुर्वेदी डीटीसी राष्ट्रपति पुरस्कृत पन्ना, शैलेन्द्र सिंह, रामराजा दुबे, चन्द्रभान सेन राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट मास्टर, श्री लारेन्स, शिवमोहन सिंह राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट मास्टर उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना एवं बडी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित रहे। वाद्य यंत्र श्री भगवत मिश्रा, श्री सुशील त्रिपाठी द्वारा बजाया गया। प्रार्थना सभा के ...