Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर एन.आर.सी. के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Image
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर एन.आर.सी. के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण पन्ना 21 जुलाई 18/ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता एवं गुणवत्ता के लिये मनोज खत्री कलेक्टर पन्ना के द्वारा डॉं. एल. के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर जिले के समस्त विकासखण्डों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर पायी जाने वाली कमियों को सुधार करवाने के लिए कहा गया है। डॉ. तिवारी दिनांक 21 जुलाई 2018 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर पहुंचकर स्वास्थ्य केन्द्र के औषधि वितरण कक्ष , ड्रेसर कक्ष , पैथोलॉजी कक्ष , प्रसव कक्ष , आपरेशन थियेटर , एन.आर.सी. , जनरल वार्ड , माहिला वार्ड , का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई का पूरी तरह से अभाव पाया गया। जिसके लिए तत्काल उपस्थित सफाई कर्मचारी को साफ-सफाई करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र में स्टोर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि स्टोर की सामग्री पूरी तरह से अस्त-व्यस्त पायी गयी जिसका संधारण स्टोर कीपर द्वारा नहीं किया गया था , इस अव्यवस्था को देखकर डॉ. त...

नगर परिषद पवई में शिविर आज

नगर परिषद पवई में शिविर आज पन्ना 21 जुलाई 18/ कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने समस्त नगरीय निकायों में शासन की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु समस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी गयी है।                नगर परिषद पवई में 22 जुलाई को एवं नगर परिषद अमानगंज में 23 जुलाई 2018 को समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह सभी शिविर निर्धारित तिथियों में प्राप्तः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री खत्री ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन कर लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पन्ना में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

विद्यालयों में चुनावी साक्षरता क्लबों की गतिविधियॉं आयोजित करें समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक सम्पन्न

Image
विद्यालयों में चुनावी साक्षरता क्लबों की गतिविधियॉं आयोजित करें समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक सम्पन्न पन्ना 21 जुलाई 18/ जिला चुनावी साक्षरता अभियान के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. एच.एस. शर्मा प्रोफेसर छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना ने 21 जुलाई 2018 को पन्ना जिले के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनावी साक्षरता क्लबों ; म्स्ब्ेद्ध द्वारा नियमित गतिविधि के अन्तर्गत चुनावी पाठशाला गीत के दैनिक कक्षारम्भ पूर्व गायन अनिवार्य किये जाने एवं कृत कार्यवाही से शीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिये ।                जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. शर्मा ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. से प्राप्त निर्देशों को जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना के माध्यम से जिलान्तर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्...

निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त पन्ना 21 जुलाई 18/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2018 के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। नियुक्त नोडल अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।                उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों पर कार्यवाही , मतदान दलों का गठन , वित्तीय एवं शिकायत का निराकरण एवं समय समय पर सौंपे गए अन्य कार्य सम्पादित करेंगे। जिला कोषालय अधिकारी शासकीय मुद्रणालय से मतपत्रों मुद्रण , सुरक्षित रखना , पंजी संधारण , मतपत्र प्रारूप 7 का एवं 17 ग के वितरण की व्यवस्था , इलेक्ट्रानिक बोटिंग मशीन सील कराने , स्ट्रांग रूम से संबंधित कार्य , ईव्हीएम में मतपत्र लगाने के लिए मतपत्र जारी करना , उससे संबंधित अभिलेखों का संधारण , प्रत्याशियों का व्यय लेखा के साथ समय समय पर सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करेंगे।    ...

ग्राम पंचायत खुजरी कुडार में कचड़ा डिस्टॉय कार्यक्रम

Image
                         ग्रा म पंचायत खुजरी कुडार में कचड़ा डिस्टॉय कार्यक्रम पन्ना 21 जुलाई 18/ गा्रम पंचायत खुजरी कुडार में स्वच्छ भारत समर इंटरषिप के अर्न्तगत कचडा डिस्टॉय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता के संबधं में जानकरी दी गई एंव बच्चों एंव छात्राओं द्वारा षासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा कचडा़ को गड्डों में डालकर इसके बाद आग लगाने के बाद मिटटी डाली गई। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा पन्ना ने बताया कि सभी युवाओं एंव छात्राओं को स्वच्छता पर संदेष तथा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत खजुरी कुडार के सरपंच श्री चन्द्रभान सिंह यादव ने सभी गा्रमवासी को गांव में ग्राम की योजनाओं को बताया गया। रंधीर सिंह यादव द्वारा साफ-सफाई तथा ज्यादा से ज्यादा षौचालय का उपयेग करने को कहा क्योकि बाहर जाने से अनेक बिमारियां उत्पन्न होती है। जिससे लोग बीमार होते है एवं रोषनी षिवहरे राष्टी्रय स्वंय सेवक कार्यकर्ता जिला पन्ना द्वारा महिलाओं को ग्रामवासियों को खुजरी कुडा़र म...

रावे छात्र ग्राम के मुख्य रास्तों की सफाई कर दे रहे हैं स्वच्छता का संदेश

Image
रावे छात्र ग्राम के मुख्य रास्तों की सफाई कर दे रहे हैं स्वच्छता का संदेश पन्ना 21 जुलाई 18/ कृषि से संबंधित प्रायोगिक ज्ञान ( 6 माह) हेतु ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) हेतु कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के बी.एस.सी. कृषि चतुर्थ वर्ष के 27 छात्रों को कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना भेजा गया है। इन छात्रों को कृषि के प्रायोगिक ज्ञान हेतु ग्राम अहिरगुवां , तिलगुवां तथा बड़खेड़ा ग्राम को चयनित कर छात्रों को दिया गया है। जहां ये छात्र संस्था प्रमुख डॉ 0 बी.एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा रावे कार्यक्रम प्रभारी श्री नील कमल पन्द्रे के मार्गदर्शन में छात्र कृषकों के साथ मिलकर खेती किसानी के गुर सीख रहे हैं साथ ही साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान , बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ , वृक्षारोपण कार्य के प्रति ग्रामीण जन को जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं एवं पाठशाला प्रागंण तथा ग्राम के मुख्य रास्तों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित पन्ना 21 जुलाई 18/ थाना सलेहा जिला पन्ना के प्रकरण क्र. 36/18 में फरार आरोपी दिनेश उर्फ खुन्नी सेन पिता रामनरेश उम्र 26 साल निवासी बंधौरा थाना सलेहा जिला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।                प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपी दिनेश उर्फ खुन्नी सेन पिता रामनरेश उम्र 26 साल निवासी बंधौरा थाना सलेहा को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 2500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

नवीन ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण 30 जुलाई को दो चरणों में

नवीन ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण 30 जुलाई को दो चरणों में पन्ना 21 जुलाई 18/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को नवीन ईव्हीएम एंव वीवीपीएटी मशीनें प्रदाय की गयी है जिनका प्रशिक्षण विभिन्न शासकीय सेवकों को दिया जाना है।   नवीन ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण 30 जुलाई को दो चरणों में दिया जाना है। जिसमें प्रथम चरण में प्रातः 11 बजे से 1.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। प्रशिक्षण शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय बस स्टेण्ड के पास कला भवन पन्ना में दिया जाएगा।                उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एच.एस. शर्मा प्राध्यापक एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी जिला पन्ना रहेंगे तथा राज्य से प्रशिक्षित डॉ. आर.एम. दत्ता एवं डॉ. जे.के. वर्मा सहायक प्राध्यापक निर्धारित दिनांक एवं समय पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रथम सत्र में थ्योरी एवं द्वितीय सत्र में प्रेक्टीकल संबंधी प्रशिक्षण हों...

“परख’’ वीडियो कांफ्रेंस की पूर्व समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

Image
“ परख’’ वीडियो कांफ्रेंस की पूर्व समीक्षा हेतु बैठक आयोजित   पन्ना 21 जुलाई 18/ प्रत्येक माह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “परख” वीडियो कांफें्रस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस माह आयोजित होने वाली वीडियो कांफ्रेस के संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारापूर्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। संबंधित अधिकारियों की यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गयी।                 बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि इस माह आयोजित होने वाली परख वीडियों कांफ्रेंस का एजेंडा प्राप्त हो चुका है। परख में एजेण्डा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत प्याज , ग्रीष्मकालीन मूंग तथा उड़द की प्रोत्साहन राशि , क्रय-विक्रय , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2018, खरीफ बोनी स्थिति तथा खाद की उपलब्धता , रबी 2017-18 में चना , मसूर , सरसों के उपार्जन की समीक्षा तथा प्रोत्साहन राशि की गणना पर चर्चा की जाएगी। जनजाति कल्याण विभाग सेडच्ज्।।ैपरियोजना के अन्तर्गत हित...

ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 एक अगस्त से

Image
ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण- 2018  एक अगस्त से                               पन्ना 21 जुलाई 18/ स्वच्छ भारत मिशन में शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण- 2018 करवाया जायेगा। यह सर्वेक्षण एक से 31 अगस्त , 2018 के मध्य होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्रामीणों से सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिये कि सर्वेक्षण की तिथियों का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।                पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा पूरे देश की 680 जिलों में थर्ड पार्टी सर्वेक्षण करवाया जायेगा। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के भी 51 जिलों के चुनिंदा 510 ग्रामों का रेण्डमली चयन कर , यह सर्वेक्षण करवाया जायेगा। इसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा चयनित ग्रामों में स्वच्छता अभियान में करवाये गये कार्यों की गुणात्...