नगर परिषद पवई में शिविर आज


नगर परिषद पवई में शिविर आज


पन्ना 21 जुलाई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने समस्त नगरीय निकायों में शासन की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु समस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी गयी है।

               नगर परिषद पवई में 22 जुलाई को एवं नगर परिषद अमानगंज में 23 जुलाई 2018 को समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह सभी शिविर निर्धारित तिथियों में प्राप्तः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री खत्री ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन कर लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पन्ना में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा