Posts

कर्तव्य निष्ठा से संवरता बचपन

Image
पन्ना 29 मार्च 18/शहरी वातावरण से दूर विन्ध्य की सुरम्य वादियों में पन्ना जिले की जनपद पंचायत पन्ना के छोटे से ग्राम ’तारा’ में संचालित है एक शासकीय प्राथमिक शाला, जो आज जिले की एक आदर्श पाठशाला के रूप में सुस्थापित है। कहना न होगा कि पूर्व में यह एक पहचान विहीन, अभिभावक एवं विद्यार्थियों द्वारा उपेक्षित सामान्य सी पाठशाला थी। पर आज यह पन्ना जिले की एक चर्चित शाला है। यदि यह कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि तारा गांव में स्थित होने के बाद भी यह तारा गांव की पाठशाला के रूप में नहीं बल्कि ’तारा’ गंाव इस पाठशाला के कारण पहचाना जाने लगा है। एक सामान्य साधनहीन शाला से जिले की रेखांकित शाला बनने तक की कहानी मूलतः दो शिक्षकों सुश्री वर्षा वर्मा एवं श्री अमित परमार के आसपास घूमती है। वह जुलाई 2015 का समय था जहां से शाला ने अपने उत्थान की इबारत लिखना शुरू की। हुआ कुछ तरह कि युक्तियुक्तकरण नीति के अन्तर्गत ग्राम झरकुआ के शासकीय हाईस्कूल के अध्यापक श्री परमार एवं अध्यापिका सुश्री वर्मा का स्थानान्तरण ग्राम तारा की शासकीय प्राथमिक शाला में हो गया। पदभार संभालते ही शिक्षकों ने इस वा...

जिला स्तरीय उद्यानिकी कार्यशाला में प्रगतिषील कृषकों का सम्मान

Image
पन्ना 29 मार्च 18/कृषि विज्ञान केन्द्र एवं उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय उद्यानिकी कार्याषाला का आज समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहललाल कुषवाहा अध्यक्ष नगरपालिका पन्ना एवं विषिष्ट अतिथि पार्षद श्रीमति नीलम चैब,े श्रीमति मुमताज बेगम, श्रीमति जया यादव उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान 20 प्रगतिशील कृषकों को अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल, शील्ड़ एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन प्रगतिषील कृषकों में लखनलाल कुषवाहा-जनवार, रामलगन पाल-प्रतापुर, बाला प्रसाद कटैहा-मोहन्द्रा, दषरथ यादव-दलहन चैकी, कोमल बाई-जनवार, रामसखा कुषवाहा-गुखौर, अरविंद कुमार खरे-ककरैटा, हनुमान कुषवाहा-बड़मारा आदि को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसी अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा फल परीरक्षण पत्रिका का विमोचन किया गया। यह पत्रिका युवाओं के लिये स्वारोजगार अर्जित करने मे सहायक होगी। कार्याषाला मे डाॅ. पी. के. जैन पूर्व संचालक विस्तार सेवाऐं एवं प्राध्यापक (उद्यान) जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय जबलपुर ने फल परिरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। अमरूद...

जप्त मोटर साईकिल को बेचने की कार्यवाही के निर्देश

पन्ना 29 मार्च 18/अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अशोक ओहरी द्वारा थाना चैकी प्रभारी मझगंवा, थाना मड़ला द्वारा प्रकरण में जप्त की गयी बिना दावे वाली सम्पत्ति, एक मोटर साइकिल काले कलर की होण्डा (सायन) 125 सी.सी. बिना नम्बर प्लेट, चेचिस नम्बर, इंजन नम्बर मिटे हुए का अधिहरण शासन पक्ष किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी मडला को संगत नियम, प्रावधानों के अन्तर्गत अधिहरित सम्पत्ति को बेचने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 316-902

राजस्व अर्जित करने में परिवहन विभाग ने बनाया रिकाॅर्ड पन्ना आरटीओ द्वारा 48 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति पर कलेक्टर ने दी बधाई

पन्ना 29 मार्च 18/संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 में 28 मार्च तक ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। वर्ष 2017-18 में लक्ष्य 2800 करोड़ रूपये के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा 28 मार्च को ही 2812 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। इसमें जिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य समयसीमा में प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया गया है उसमें पन्ना जिला भी शामिल है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पन्ना श्री संजीव शुक्ला द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 48 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को इस रिकाॅर्ड राजस्व अर्जित करने पर बधाई दी है। समाचार क्रमांक 317-903

मंत्री श्री गोपाल भार्गव आज आएंगे पन्ना कुंआताल मेले में होंगे शामिल

पन्ना 29 मार्च 18/श्री गोपाल भार्गव मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण 30 मार्च को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री भार्गव 30 मार्च को शाम 5 बजे गढ़ाकोटा जिला सागर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे मोहन्द्र जिला पन्ना पहुंचेगे एवं चैरसिा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। मंत्री श्री भार्गव उसी दिन रात्रि 8 बजे सिद्ध पीठ कंकाली माता कुआॅताल मेला बनौली विकासखण्ड पवई में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, किसान एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत मंत्री श्री भार्गव गढ़ाकोटा जिला सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। समाचार क्रमांक 318-904

जनपद पन्ना का खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला लक्ष्मीपुर में आयोजित कन्यापूजन से प्रारंभ हुआ मेला, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित शासन की कल्याणकारी योजनाआंे का आगे आकर लाभ उठाएं-जि.पं. अध्यक्ष श्री यादव

Image
 पन्ना 28 मार्च 18/जनपद पंचायत पन्ना द्वारा खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला ग्राम पंचायत प्रांगण लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। मेले में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को मौके पर स्वीकृति आदेश प्रदाय किए गए। मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल के हितग्राहियांे को श्रम कार्ड तथा मातृत्व वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को ट्रायसायकिल का वितरण किया गया। अन्त्योदय मेले की शुरूआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों द्वारा कन्याओं का पूजन कर मेले का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादव ने सबसे पहले जनपद पंचायत पन्ना की पूरी टीम को वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं असंगठित श्रमिक पंजीयन में जिले में अब्बल रहने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि...

समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने दिए श्रमिक पंजीयन के बाद पावती अनिवार्य रूप से प्रदाय करने के निर्देश प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में समुचित व्यवस्थाओं के लिए एक अधिकारी नियुक्त करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 28 मार्च 18/असंगठित श्रमिक पंजीयन के दौरान शासन द्वारा निर्धारित पात्रता का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारी पंजीयन की संख्या के बजाय पंजीयन की गुणवत्ता पर फोकस करें। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के बाद पावती अनिवार्य रूप से प्रदान करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में गेंहू का उपार्जन 41 केन्द्रों द्वारा किया जाना है। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्र के प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में एक-एक जबाबदार अधिकारी को नियुक्त करें। हर उपार्जन केन्द्र में समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसकी तैयारी अभी स...

वैज्ञानिक डाॅ. किरार द्वारा किसानों को समसामयिकी सलाह

Image
पन्ना 28 मार्च 18/वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस. किरार ने बताया है कि खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुऐं जैसे अनाज, दालें, तिलहन, फल, सब्जियां मसाले इत्यादि जिन्हें यदि सुरक्षित न रखा जाये तो कीडों, चूहों एवं नमी से लगभग 30 प्रतिशत हानि होती है। खाद्यान्नों के सुरक्षित भण्डारण के लिए उपयोग करें जो भारी वातावरण में उपस्थिति नमी, वायु तथा तापक्रम के प्रभाव से अनाज को बचाती हैं तथा भण्डारण गृहों को साफ सुथरा रखें। भण्डारण गृह में मैलाथियान 50 ईसी दवा तीन लीटर प्रति सौ वर्ग मीटर के भण्डार गृह में छिडकाव करें। बोरों को भण्डारण करने से पूर्व मैलाथियान दवा 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से उपचारित करना चाहिए और अनाज को भण्डारण के तुरंत बाद ईडीबी एम्पुल प्रधूमित कर दें। भण्डारण कक्षों में रखे अनाज का ही प्रधूमन करना चाहिए। एक एम्पुल दवा 3 एमएल प्रति क्विंटल बीज के लिए पर्याप्त है प्रतिधूमन के सात दिन बाद तक अनाज भण्डारण को न खोलें। उन्होंने बताया कि एक वर्ष तक सुरक्षित अनाज भण्डार हेतु अनाज में नमी का स्तर गेहंू मेें 13-14 प्रतिशत चना में 11-12 प्रतिशत अरहर मंूग उडद में 10-11...

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

Image
पन्ना 28 मार्च 18/कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल पन्ना ने बताया है कि जिले में वर्तमान में कुल 38 ट्रांसफार्मर असफल है। जिसमें से 37 ट्रांसफार्मर विद्युत कम्पनी नियमानुसार बकाया राशि का 20 प्रतिशत जमा न होने के कारण अथवा कुल बकायादारों में से 50 प्रतिशत बकायादारों द्वारा राशि जमा न करने के कारण नही बदले जा सके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें पन्ना विकासखण्ड के ग्राम देवरीगढी, अहिरगवाॅ, छिरकोनी, भसूडा, दमचुआ गहरा, खजरी कुडार, गांधी ग्राम एवं पटी, अजयगढ विकासखण्ड के ग्राम हरनामपुर, मोहारी, कटर्रा, भापतपुर के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसी तरह गुनौर विकासखण्ड के ग्राम सहिलवारा, डिघौरा, लुहरगांव, धनोखर, बिल्हा, पडेरी, जोधनटोला, बंधूर, बन्धौरा, पटना, रीछुल, सेल्हा, भटिया, सिठोली, जिजगांव, महगंवाशेख, बलगहा, सिली एवं पवई विकासखण्ड के ग्राम राजपुर, खमरिया में ट्रांसफार्मर असफल हैं। जबकि शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम सलैया फेरनसिंह, झिरमिला, रंगोली, धरमपुरा, घुटेही पुरैनी, फतेहपुर शामिल हैं। इन असफल ट्रांसफार्मरों में शासन के नियमानुसार कुल बकाया राशि का 20 प्रतिशत जमा हो जाती है तो अविलम्ब ट्रांस...

रसोईयों का पंजीयन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में करने के निर्देश

Image
पन्ना 28 मार्च 18/जिले की 2341 प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईयों का असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का विशेष अभियान चलाकर पंजीयन किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका/समस्त नगर पंचायत, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा समस्त बीआरसीसी को निर्देश दिए हैं कि अभियान चलाकर सभी रसोईयों का पंजीयन कराएं। बीआरसीसी विकासखण्डवार प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला परियोजना समन्वयक को देंगे। ग्रामीण क्षेत्र का पंजीयन ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा दिनांक 01 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए है कि शासन की मंशानुरूप जिले में कोई पात्र रसोईयां पंजीयन हेतु छूटने न पाएं। पंजीयन हेतु पात्रता के लिए श्रमिक सरकारी कर्मचारी न हो, एक हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि न हो, आयकर दाता न हो, 18 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग का हो, असंगठित श्रमिक श्रेणी में कार्यरत हो, संनिर्माण कार्य कर्मकार मण्डल में रजिस्ट्रेशन न हो। बीआरसीसी इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें...