राजस्व अर्जित करने में परिवहन विभाग ने बनाया रिकाॅर्ड पन्ना आरटीओ द्वारा 48 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति पर कलेक्टर ने दी बधाई

पन्ना 29 मार्च 18/संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 में 28 मार्च तक ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। वर्ष 2017-18 में लक्ष्य 2800 करोड़ रूपये के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा 28 मार्च को ही 2812 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। इसमें जिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य समयसीमा में प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया गया है उसमें पन्ना जिला भी शामिल है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पन्ना श्री संजीव शुक्ला द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 48 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को इस रिकाॅर्ड राजस्व अर्जित करने पर बधाई दी है।
समाचार क्रमांक 317-903

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार