पेंशन का भुगतान कियोस्क शाखा के माध्यम से 6 अक्टूबर को

पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बैंक शाखा से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित ग्राम पंचायतों में पेंशन वितरण कार्य बैंकिंग करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क के माध्यम से कराए जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण जिले में बैंकिंग करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क के माध्यम से सामाजिक सहायता पेंशन का वितरण निर्वाध रूप से कराए जाने हेतु पूर्व माह की भंाति इस माह भी दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को पेंशन का भुगतान करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क शाखा के माध्यम से किया जाना है, जिसका कियोस्कवार/ग्राम पंचायतवार तैनात पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पेंशन का भुगतान कराया जाएगा।
    उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक को निर्देश दिए हैं। दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को कियोस्क सेंटर पर उनकी ग्राम पंचायत के समस्त पेंशन हितग्राहियों को जिनकी पेंशन कियोस्क शाखा से मिलती है को उपस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे। पर्यपेक्षण हेतु तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी जो पूर्व में जारी आदेश से लगाई गयी थी अपने समक्ष पेंशन का वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रपत्र पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
समाचार क्रमांक 07-3122

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

टी.बी. मुक्त अभियान के तहत सीबीनाॅट मशीन की स्थापना

भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण