मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से दो जरूरतमंदों को उपचार के लिए 65 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर ने बताया है कि श्री प्यारेलाल कुशवाहा निवासी अमानगंज को उपचार के लिए 40 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री कुशवाहा के उपचार के लिए केयर होस्पिटल 86 मोतिया तालाब ताजुल मस्जिद भोपाल को जारी की गयी है। इसी प्रकार सुश्री प्रभा चैधरी निवासी पटनाकला पवई को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि सुश्री प्रभा चैधरी के उपचार के लिए चिरायु मेडिकल काॅलेज एण्ड होस्पिटल भैंसाखेडी भोपाल को जारी गयी है।
समाचार क्रमांक 06-3121

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को