सी-विजिल के संबंध वीडियो कान्फ्रेन्स आज

पन्ना 02 अक्टूबर 18/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. धुर्वे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप्लीकेशन के संबंध में वीडियो कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया है। यह वीडियो कान्फ्रेन्स 3 अक्टूबर 2018 को अपरांह 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें सी-विजिल एप के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, सभी रिटर्निंग आफिसर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स, श्री राकेश बिहारी खरे एवं श्री शिशुपाल अहिरवार वन परिक्षेत्राधिकारी दक्षिण वनमण्डल पन्ना  तथा श्री मुकेश शिवहरे प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र सहित संबंधित सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु कहा है।
समाचार क्रमांक 28-3143
















Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा