सुश्री महदेले की पहल पर पन्ना के लिए कृषि और इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्वीकृत

पन्ना 02 अक्टूबर 18/पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम महदेले की पहल पर मंत्री परिषद ने पन्ना के लिए  शासकीय कृषि और इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्वीकृत किये हैं। यह दोनों महाविद्यालय विगत 29 सितम्बर और 01 अक्टूबर 2018 को सम्पन्न मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृत किये गए। महाविद्यालयों की स्वीकृति के लिए सुश्री कुसुम महदेले ने मुख्यमंत्री जी का आभार माना है। उन्होंने बताया कि दोनांे महाविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने पन्ना प्रवास के दौरान की थी। पन्ना की विधायक सुश्री महदेले ने बताया कि पन्ना के लिए पूर्व से स्वीकृत 300 बिस्तरीय अस्पताल और मिनी स्मार्ट सिटी का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा राज्य सरकार ने विगत वर्षो में प्रदेश सहित पन्ना के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है।
समाचार क्रमांक 25-3140

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को