हम सबका एक ही नारा, विधिक साक्षर हो देश हमारा छात्र-छात्राओं की सहभागिता से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

पन्ना 17 सितंबर 18/शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय पन्ना में श्री राजेश कुमार कोष्टा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पन्ना के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री मुहम्मद जीलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी पन्ना, डाॅ. श्री राजकिशोर पाण्डेय विद्यालय प्राचार्य, श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव टीचर इन्चार्ज, सतेन्द्र त्रिपाठी, मनोज कुमार तिवारी-शिक्षक, अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सहभागिता से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा  पर  माल्र्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
       
    श्री राजेश कुमार कोष्टा जिला न्यायाधीश ने विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले अध्यापकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रयोगशाला केवल अदालत तक सीमित नहीं है बल्कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सामाजिक हितार्थ एवं रक्षा हेतु चलती-फिरती प्रयोगशाला है। आपने कहा कि ज्यादातर अपराध कानून की अज्ञानता अर्थात् कानून न जानने की वजह से होते है, इसीलिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज में कानून के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। आपने कहा कि आप सभी अपने कत्र्तव्यों का पालन करें तो अधिकारों की प्राप्ति स्वतः हो जायेगी क्योंकि एक व्यक्ति के द्वारा किया गया कत्र्तव्य ही दूसरे व्यक्ति का अधिकार होता है।

    जिला न्यायाधीश श्री कोष्टा ने छात्र-छात्राओं को समझाइस देते हुए कहा कि आज के परिवेश में जहाॅ कि ज्यादातर विद्यालय को-एजुकेशन विद्यालय होते है, ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को नैतिकता, संवाद-व्यवहार की सीमा का ध्यान रखा जाना चाहिए क्योकि आजकल शिक्षा स्थलों पर कई अपराध नैतिकता, संवाद-व्यवहार की लक्ष्मण सीमा का लंघन करने पर ही होते है। आपने बच्चों को दहेज न लेने एवं दहेज न देने हेतु स्वयं जागरूक रहते हुए अपने माता-पिता एवं रिश्तेदारों को समझाने हेतु प्रेरित किया, साथ ही वाहन चलाते समय वाहन रजिस्टे््रशन, लायसेन्स, बीमा अवश्य रखे एवं हेलमेट पुलिस कार्यवाही से बचने हेतु नही अपितु अपने अमूल्य जीवन की सुरक्षा हेतु हेलमेट अवश्य लगायें एवं अपने साथियों को भी प्रेरित करें।

    जिला न्यायाधीश श्री कोष्टा ने बच्चों को समय का सदुपयोग करने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं छात्र जीवन से ही लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की नींव स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री कोष्टा के करकमलों के माध्यम से दिनांक 08.09.2018 को आयोजित भारतीय संविधान में वर्णित ’मौलिक कत्र्तव्यों’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में अग्रणी रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।

     श्री मुहम्मद जीलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कत्र्तव्यों एवं अधिकारो की जानकारी दी साथ ही  समानता, सद्भावना के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्राचार्य डांॅ श्री राजकिशोर पाण्डेय ने बच्चों को विधि की जानकारी रखे जाने एवं उसका पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया, श्री सुनील श्रीवास्तव विद्यालय शिक्षक ने विधिक साक्षरता की आवश्यकता के बारे में बहुत ही रोचक ढंग से अपने विचार रखे।
समाचार क्रमांक 223-2911

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित