आबकारी विभाग ने दविश देकर पकडी 39 पाॅव देशी मदिरा प्लेन

पन्ना 17 सितंबर 18/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत आबकारी विभाग पन्ना द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी पन्ना ने बताया है कि आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त प्रभारी अजयगढ़ सुश्री दीपाली भोजक द्वारा 14 सितंबर को ग्राम सिंहपुर में एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त प्रभारी पवई श्री कृष्ण कुमार पटेल द्वारा 15 सितंबर को ग्राम सुनवारी में मय आबकारी दल के साथ दविश देकर अवैध शराब की जप्ती की गयी है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी अब्दुल सत्तार पिता श्री रहमत उल्ला उम्र 58 वर्ष ग्राम सिंहपुर थाना अजयगढ जिला पन्ना के रिहायशी मकान से तलाशी के दौरान 18 पाॅव देशी मदिरा प्लेन के बरामद होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार आरोपी लड्डू लाल लोधी पिता हरिलाल लोधी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम सुनवारी थाना पवई जिला पन्ना के मकान से तलाशी के दौरान 21 पाॅव देशी मदिरा प्लेन के बरामद होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
समाचार क्रमांक 221-2909

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार