शा.आर.पी. उत्कृष्ट उमावि. पन्ना में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित
पन्ना 11 अगस्त 18/जिला सेनानी होमगार्ड पन्ना श्री के.के. नरौलिया के कुशल निर्देशन में शा. आर.पी. उत्कृष्ट उमावि पन्ना में सुरक्षा विषय के अन्तर्गत आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सुरक्षा विषय के अन्तर्गत आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गयी। जिसमें छात्रों को बाढ़, भूकंप, आगजनी के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में श्री सत्यपाल जैन द्वारा बरसात के मौसम में सर्पदंश व भूकंप के बारे में विस्तार से बताया गया। आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी छात्रों ने विशेष रूचि प्रदर्शित की तथा अनेक प्रश्न आगन्तुकों से पूॅछकर समस्या का समाधान किया गया। जिसकी विद्यालय के प्राचार्य द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर के सबसे बडे तालाब धरमसागर में बाढ़ उपकरणों का प्रदर्शन कर छात्रों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला सेनानी होमगार्ड श्री के.के. नरौलिया के प्लाटून कमाण्डर एस.पी. जैन, गोविंद नारायण रेगढ, एएसआई सुरेन्द्र सिंह यादव, एच.आई. शिवनारायण बागरी, सैनिक 134 पंचम सिंह, 98 प्रेमलाल प्रजापति, 177 संजय मिश्रा का योगदान प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर.के. गर्ग, सुरक्षा शिक्षक सुरेश त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाचार क्रमांक 177-2428

Comments
Post a Comment