स्वतंत्रता दौड़ आज

पन्ना 13 अगस्त 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि उपसचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ दिनांक 14 अगस्त को सुबह 9.00 बजे से छत्रसाल पार्क से महेंद्र भवन कलेक्ट्रेट पन्ना तक होगी।

      उन्होंने शहर के सभी महाविद्यालयों, हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों के प्राचार्यों से सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ, खेल शिक्षकों के साथ प्रातः 8.30 बजे तक आयोजन स्थल (छत्रसाल पार्क) में उपस्थित कराने एवं अनुशासन बनाये रखने में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है। साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को भी दौड में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 185-2436

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा