चयनित शिक्षकों की पुनः काउन्सिलिंग 3 अगस्त को

पन्ना 01 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट उमावि. विद्यालयों एवं माॅडल स्कूलों में राज्य स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर काउन्सिलिंग के माध्यम से शिक्षकों की पदस्थापना की जाना है। काउंसलिंग दिनांक 28 जुलाई 2018 को कार्यालय जिला पंचायत के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित की गयी थी।

    उन्होंने बताया कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा काउन्सिलिंग के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए गए हैं। नवीन निर्देश के अनुक्रम में एवं संदर्भित पत्र के परिपालन में 28 जुलाई 2018 को आयोजित काउन्सिलिंग निरस्त कर पुनः दिनांक 3 अगस्त 2018 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के सभागार में काउन्सिलिंग आयोजित की जा रही है। उन्होंने संबंधितों से शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग हेतु 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 05-2258

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार