मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

पन्ना 01 अगस्त 18/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 31 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपस्थित सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 की प्रति दी गयी। साथ ही 31 जुलाई 2018 को प्रकाशित 58-पवई, 59-गुनौर एवं 60-पन्ना के प्रारूप प्रकाशन की फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रति, बिना फोटोयुक्त मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों की सूची, बीएलओ के नाम एवं मोबाईल नम्बर की सूची एवं दिनांक 19 जनवरी 2018 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जुलाई 2018 तक मतदाता सूची में किए गए परिवर्धन/विलोपन/संशोधन से संबंधित पूरक सूची की पृथक-पृथक पिं्रटेड प्रति प्रदान की गयी।

    उन्होंने बताया कि जिले को प्राप्त नवीन ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी की एफएलसी के संबंध में सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी तथा अपेक्षा की गयी कि वह अपने प्रतिनिधि को एफएलसी में उपस्थित होने हेतु 02 फोटो प्रदाय करंे। भारत निर्वाचन आयोग के फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 के तहत दिनांक 31 जुलाई से 21 अगस्त 2018 तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा निराकरण पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 सितंबर 2018 को होगा। सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गयी कि वे मतदाता सूची का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए उन्हें व्यक्तिशः आवेदक के माध्यम से मतदान केन्द्र के बीएलओ अथवा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में अंतिम दिनांक 21 अगस्त 2018 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 07-2261

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार