सहायक शिक्षक निलंबित

पन्ना 02 मई 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते ओम प्रकाश याज्ञिक सहायक शिक्षक शा.प्रा.शा. हीरापुर संकुल हरदी जिला पन्ना को प्रभाव से निलंबित किया गया है।  

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना को शिकायत की गयी कि श्री याज्ञिक समय पर संस्था में उपस्थित नही होते हैं एवं इनके द्वारा संस्था के कर्मचारियान पंजी में काट-छाॅट की गयी है। जिला शिक्ष केन्द्र पन्ना द्वारा श्री याज्ञिक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर जबाव प्राप्त किया गया। प्रस्तुत जबाब समाधानकारक न पाए जाने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिश्रा द्वारा सहायक शिक्षक शा.प्रा.शा. हीरापुर श्री याज्ञिक को म0प्र0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री याज्ञिक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना रहेगा तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पातत्रा होगी। 
समाचार क्रमांक 16-1214

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित